संसद मानसून सत्र में जो बिल पास हुए और जो बिल पेश हुए है वो हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है : अर्जुनराम मेघवाल
बीकानेर। संसद मानसून सत्र में जो बिल पास हुए और जो बिल पेश हुए व रेलवे के क्षेत्र में बीकानेर को लगातार मिल रही सौगातों को लेकर आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर संबोधित किया। अर्जुनराम मेघवाल ने कहा संसद मानसून सत्र में जो बिल पास हुए व जो बिल पेश हुए है वो हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक बिल इंकमटैक्स एक्ट 1961 की लंबे समय से सुधार की मांग हो रही थी इसमें सरलीकरण किया जाए, इस मानसून सत्र में ये बिल पास किया गया है। ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन व विनियमन विधेयक 2025 अब कानून बन गया है। सरकार का मकसद इस कानून के जरिए ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को बढ़ावा देना है ऑन लाइन सट्टा गेम चलाने वालों को 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। ऐसे विज्ञापन देने वालों को 2 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। इस संशोधन के माध्यम से सरकार ने ये मंशा प्रकट की इस बिल में कोई भी जनप्रतिनिधि चाहे वो प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मंत्री हो ऐसे अपराध में लिप्त हो जिसमें सजा पांच साल या उससे अधिक हो 30 दिन जेल में रहने पर जमानत रद्द होने पर जेल से सरकार चला नहीं सकता। इसलिए पद से हटाने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया गया। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की पलाना में सभा हुई अमृत भारत के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ रेलवे को लेकर बीकानेर में बहुत तेजी से विकास हुआ है जिसमें खाजूवाला से जैसलमेर वाया दंतौर नई रेल लाइन से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग, सेना, बीएसएफ को फायदा होगा। बीकानेर- दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन स्वीकृति से बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया बीकानेर वासियों की तरफ से आई है इससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा। बीकानेर-लालगढ़ के बीच रेलवे लाइन दोहरीकरण 278 करोड़ की लागत से हुआ रेलवे की तीन वाशिंग लाइन लालगढ़ को मिली है इससे हमारे को ओर ट्रेन भी मिलेगी। मेघवाल ने बताया भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई अगले महीने बीकानेर आ रहे है। प्रेस वार्ता में सत्यप्रकाश आचार्य, अशोक प्रजापत, मोहन सुराणा, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर चारण, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।
भाजपा देहात पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सम्मान कर जताया आभार

बीकानेर। बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण के कार्यों को मंजूरी मिलने के बाद रविवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीकानेर आगमन पर भाजपा देहात जिला पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिल गई है उसके साथ लालगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण को मंजूरी दिलवाकर जो ऐतिहासिक कार्य हुआ है वो बीकानेर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में भवानी पाईवाल, मुकेश शर्मा, महेंद्र ढाका, भंवर जांगिड़, राजाराम ओझा, विजयपाल कूकना, जैना महाराज, रामरतन सिहाग, अर्जुन कड़वासरा, गोपालदास सुरपुरा, देवीलाल मेघवाल, दौलत सारण आदि ने स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन