सेना भर्ती में दौड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ के युवक की मौत
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के कल्याणसर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मुन्नीराम की जोधपुर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें साइलेंट अटैक आया था। मुन्नीराम 21 अगस्त को जोधपुर के मंडोर स्थित सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में भर्ती में शामिल होने गए थे। उनके भाई रामनिवास ने बताया कि दौड़ते समय वो फिनिशिंग लाइन के पास गिर गए। उन्होंने दोबारा उठने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर गिर पड़े और फिर नहीं उठ पाए। उन्हें तुरंत मंडोर के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें मथुरा दास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उनके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान या किसी अन्य बीमारी के लक्षण नहीं मिले, जिसके कारण यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी मृत्यु साइलेंट अटैक से हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन