भारत ने अमेरिका की पोस्टल सर्विस की सस्पेंड
नई दिल्ली। ट्रम्प के टैरिफ के जवाब में भारतीय डाक विभाग 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी तरह के डाक सामानों की बुकिंग सस्पेंड करने जा रही है। फिलहाल ये फैसला अस्थायी रूप से लागू होगा।आज यानी शनिवार, 23 अगस्त को डाक विभाग ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। यह फैसला अमेरिकी सरकार के एक एग्जीक्युटिव ऑर्डर के जवाब में लिया गया है, जिसके तहत 29 अगस्त से 800 डॉलर (करीब 70 हजार) तक के कीमत वाले सामानों पर अमेरिका कस्टम छूट को खत्म करने का फैसला लिया है। यानी अमेरिका से भारत भेजने वाले सामानों पर अब ड्यूटी देनी होगी। 29 अगस्त से अमेरिका जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय डाक सामानों पर देश-विदेश इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट टैरिफ स्ट्रक्चर के अनुसार कस्टम ड्यूटी देनी होगी। चाहे उनकी कीमत कितनी भी हो।
हालांकि, 100 डॉलर (करीब 8,700 रुपए) तक की कीमत वाले गिफ्ट आइटम्स को ड्यूटी से छूट मिलती रहेगी। नए आदेश के तहत, इंटरनेशनल पोस्टल नेटवर्क के जरिए शिपमेंट पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्ट कैरियर्स या अमेरिकी कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन की ओर से मंजूर किए गए सामानों को जमा करने और ड्यूटी वसूलने की जिम्मेदारी दी गई है। डिपार्टमेंट ने कहा कि जिन ग्राहकों ने पहले से बुक किए गए सामान को भेजा है, वे अब डिलीवर नहीं हो सकते। इसलिए कस्टमर डाक शुल्क की वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वो सभी स्टेकहोल्डर के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहा है और जल्द से जल्द सेवाएं सामान्य करने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। डाक सेवाओं का बंद होना उस समय हो रहा है जब भारत और अमेरिका के बीच बिजनेस टेंशन बढ़ रहा है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। वहीं, रूस से तेल खरीदने की वजह से 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ पेनल्टी के रूप में लगाई है। इससे भारत पर टोटल अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए