वन्दे भारत रेल व रेलवे ट्रेक विस्तार बीकानेर विकास में अहम् कड़ी : जुगल राठी
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति जारी करने व लालगढ़-बीकानेर ट्रेक के दोहरीकरण के लिए लगभग 11.08 किलोमीटर रेल मार्ग की डबल लाइन परियोजना हेतू 278.63 करोड़ की राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि वन्दे भारत रेल के शुभारम्भ से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र को आधुनिकता युक्त तीव्र और आरामदायक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे ट्रैक के विस्तार से रेल फाटक जैसी समस्या सहित औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। व्यापार उद्योग मण्डल का मानना है कि यह निर्णय बीकानेर सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक व सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इन दोनो स्वीकृतियो में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जी की दुरदर्शी सोच व भविष्य की योजनाओं की भूमिका अहम रही है। इस मौके पर सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष मेघाराम गोदारा, वेदप्रकाश अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, कमल बोथरा, सह-सचिव रामदयाल सारण, रविन्द्र शर्मा, प्रेमरतन जोशी, इमरान राठौड़, प्रचार-मंत्री सुशील यादव, जनकप्रकाश हर्ष, मनोज सोलंकी, भंवरसिंह राजपुरोहित, शांतिलाल कोचर सभी प्रतिनिधि दल ने प्रसन्नता जाहिर की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन