तपस्वी रचना रांका ने साध्वीवृंदों के किए दर्शन, मासखमण तप की हुई अनुमोदना
बीकानेर। रांका परिवार की सुश्राविका रचना रांका ने अपने मासखमण तप पर सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री विशदप्रभाजी एवं साध्वीश्री लब्धियशाजी व अन्य साध्वीवृंद के दर्शन किए। साध्वीश्री विशदप्रभाजी ने कहा कि रांका परिवार धर्मसंघ के प्रति समर्पित हैं। तपस्या में बड़ी शक्ति है। यह आत्मशक्ति, गुरु शक्ति की प्रबलता से ही संभव है। साध्वी श्री लब्धियशाजी ने तपस्वी रचना के तप अनुमोदना करते हुए कहा कि तपस्या में कोई कम्पीटिशन, वादा, प्रलोभन कुछ नहीं चलता, आत्मबल प्रबल हो तभी तपस्या संभव है। सेवा केन्द्र की साध्वीवृंदों ने ‘तपस्या की महिमा’ गीतिका का संगान किया। तपस्वी रचना रांका ने तेरापंथ भवन में मुनिश्री कमलकुमारजी व मुनिश्री श्रेयांस कुमार के भी दर्शन किए। समाजसेवी हनुमानमल रांका ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी के आशीर्वाद व साध्वी श्री जिनबालाजी एवं साध्वी श्री करुणाप्रभाजी की प्रेरणा से रचना रांका धर्मपत्नी मनीष रांका एवं सूरजमल-विमला देवी रांका की पुत्रवधू ने मासखमण तप किया है। रांका ने बताया कि 24 अगस्त को पारणा होगा तथा तप अनुमोदन का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन