बीकानेर में स्टेशन के पास मिला शव, हत्या की आशंका
बीकानेर। बीकानेर रेलवे के माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के पास गंदे नाले के पास मिला शव मिला है। शव को कई जगह से आवारा कुत्तों ने नोच लिया। सूचना के बाद कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा मौके पर पहुंचे। सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम मॉर्च्युरी में रखवाया गया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव कई जगह से कटा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि हत्या की गई है। शव को पूरी तरह से कुत्तों ने नोच डाला। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। माना जा रहा है कि ये शव तीन से चार दिन पुराना है और दुर्गंध आने के बाद ही पुलिस को पता चला। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि शख्स कौन है और उसकी मौत के क्या कारण है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन