‘रन फॉर फिट बीकाणा’ 29 अगस्त को, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाडिय़ों ने किया पोस्टर विमोचन
बीकानेर। हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर एकलव्य फ़ाउण्डेशन राजस्थान व क्रीड़ा भारती बीकानेर की ओर से बीकानेर शहर में आगामी 29 अगस्त को रन फॉर फिट बीकाणा के पांचवें का आयोजन किया जा रहा हैं। एकलव्य फ़ाउण्डेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया कि रन फॉर फिट बीकाणा वॉकथॉन के आयोजन की सफलता को लेकर सैंकड़ों खिलाडिय़ों द्वारा सादुल स्पोर्ट्स स्कूल खेल मैदान पर पोस्टर जारी किया गया है। बीकानेर में 29 अगस्त को होने वाली इस वॉकथान के पोस्टर का विमोचन बीकानेर स्थित सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के समस्त खिलाडिय़ों ने किया।
इस मौके पर धर्मेंद्र उपाध्याय (IRS Customs and Senior GST), अरविंद सिंह शेखावत (सुप्रीडेंट जीएसटी एंड कस्टम्स) जिला आबकारी इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह शेखावत अतिथि के रूप में मौजूद रहे और साथ में उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल-कूद अनिल बोड़ा जी, क्रीड़ा भारती के बीकानेर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, क्रीड़ा भारती बीकानेर के कोषाध्यक्ष व बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के कोच विजय थोलिया, सुरेन्द्र पुरोहित, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत आचार्य, प्रकाश सारस्वत, शशिशेखर जोशी, भवानीशंकर शर्मा, स्वरूप किराडू, गोविंद पुरोहित, देवेंद्र पुरोहित, महेंद्र आचार्य व प्रिंसिपल अजयपाल सिंह शेखावत और RHM मोहनलाल जीनगर उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन