बीकानेर रेलवे सुरक्षा बलों ने चोरों पर कसी नकेल, तीन गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर के रेलवे सुरक्षा बलों ने हाल ही में चोरों पर नकेल कसते हुए 3 चोरी-आरोपियों को पकड़कर सफलता प्राप्त की है। हाल ही में बीकानेर ईस्ट में रेलवे का ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था, इस चोरी की तफ़्तीश में रेलवे सुरक्षा बलों की टीम ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं 2 आरोपियों की तलाश जारी है। सुरक्षा बलों ने दिन-रात कड़ी मेहनत व बारीकी से जांच करते हुए तकनीकी साधनों (सीसीटीवी फुटेज,साइबर आदि) का उपयोग कर शातिर चोरों के इरादों को नाकामयाब कर दिया। रेलवे सुरक्षा बलों ने चोरी में उपयोग की मोटरसाइकिल,चाकू व अन्य सामान सबूत के तौर पर जप्त किए हैं साथ ही रेल संपत्ति की बारामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। इन चोरों से अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। कार्यवाही में आरपीएफ पोस्ट बीकानेर के उप निरीक्षक अजय, सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार, कांस्टेबल शिवकुमार सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन