सरकारी स्कूलों में अब 30 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशन
बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि, उद्यान, रसद समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम सिटी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूलों में अब 30 अगस्त तक ले सकेंगे एडमिशनशिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सीडीईओ श्री महेन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में प्रवेश का समय 18 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया गया है। अब 30 अगस्त तक सरकारी स्कूलों में एडमिशन लिया जा सकेगा। वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक एडमिशन सत्र पर्यंत लिया जा सकेगा। साथ ही बताया कि पिछले साल के नामांकन 2 लाख 55 हजार 637 के मुकाबले इस साल जिला 2 लाख 51 हजार 225 किया जा चुका है। जो 4 हजार 412 नामांकन पीछे है। इसे 30 अगस्त तक हासिल कर लिया जाएगा। बैठक में सहकारिता, कृषि, कृषि विपणन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जिला अग्रणी बैंक, पुलिस, अल्पसंख्यक, राजीविका, खेलकूद विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन