बीकानेर चेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने दी शुभकामनाएं
लक्ष्मण राघव को मिली जिले की कमान, शैलेष गुप्ता बने सचिव
बीकानेर। बीकानेर चेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव 20 जुलाई 2025 को निर्वाचन अधिकारी दयाराम गोदारा की देखरेख में संपन्न हुआ। जारी प्रमाण पत्र के अनुसार लक्ष्मण राघव को अध्यक्ष चुना गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल बोरा तथा उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक धारीवाल, गिरिराज मोहता, जय सेठिया, रतनकला शर्मा और अभिनव मोदी निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर हनुमान अग्रवाल, सचिव पद पर शैलेश गुप्ता चुने गए। संयुक्त सचिव पद पर भागीरथ मूंड, पुनीत सोनी, रवि पुरोहित, नागेन्द्र सिंह, डी.पी. छींपा और हर्षवर्धन हर्ष का निर्वाचन हुआ। चुनाव राजस्थान स्पोर्ट्स एक्ट 2005 और एसोसिएशन के उपनियमों के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान चेस एसोसिएशन के ऑब्जर्वर भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय शतरंज महासंघ महावीर रांका, जज महेश शर्मा, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सलाहकार एडवोकेट एसएल हर्ष ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन