6 हजार के नकली नोट और 55 ग्राम एमडी बरामद, दो गिरफ्तार
बीकानेर। बीकानेर में नशे का व्यापार करने वालों ने अब नकली नोटों की सप्लाई भी शुरू कर दी है। बीकानेर के नयाशहर पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों से 6 हजार रुपए के नकली नोट और 55 ग्राम एमडी बरामद हुई है। नयाशहर थाना प्रभारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। बीकानेर पुलिस को नावां पुलिस से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी। नयाशहर थाने के पास ईदगाह के आगे पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोक कर तलाशी ली तो सूचना सही निकली।
एसएचओ ने बताया कि एक युवक रंगा कॉलोनी का रहने वाला सहीराम बिश्नोई पुत्र बीरबल राम है और दूसरा प्रेमसुख डेलू जंभेश्वर नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि युवक नशीला पदार्थ शहर में नशे के आदि युवकों को बेचने के लिए लाए थे। उनके पास से कांटा भी मिला है। स्कॉर्पियो भी उन्हीं की है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के केस दर्ज हो चुके हैं। बीकानेर शहर में रहने वाले युवकों के पास से नकली नोट बरामद होने को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस इसी नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशाखोरी के साथ ही नकली नोटों का धंधा भी बीकानेर में कैसे शुरू हो गया और कौन इसे कर रहा है? फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन