बस से गिरी बच्ची, बोलेरों ने रौंदा
बीकानेर। तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने बड़ी मां के सामने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी मां ने बच्ची के शव के बिखरे चीथड़े देखे तो बेसुध हो गई। बस में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और बच्ची के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। एसएचओ सुरेंद्र प्रजापत ने बताया- मनीषा (7) अपनी बड़ी मां राजू देवी (40) पत्नी मालाराम भील के साथ प्राइवेट बस में खाजूवाला से अपने गांव जा रही थी।
राजू देवी मनीषा का हाथ पकड़कर बस के गेट पर खड़ी थी। चौराहे पर अचानक बस बेकाबू हो गई और मनीषा का हाथ बड़ी मां राजू देवी से छूट गया और वह बस से नीचे सड़क गिर गई। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उसे रौंद डाला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो के रौंदने से मासूम के शव के चीथड़े बिखर गए। हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। पुलिस की टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बोलेरो कैंपर का कोई सुराग नहीं लगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन