महावीर रांका ने किया ध्वजारोहण : अनुशासन और नैतिकता का दिया संदेश
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के सर्किट हाउस समीप स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। चैस एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने ध्वजारोहण कर समृद्धि और स्वतंत्रता का संदेश दिया। महावीर रांका ने अपने सम्बोधन में कहा कि अलग-अलग जाति और धर्म, भाषाओं के बावजूद अपनी सामाजिक समरसता और सौहार्द के लिए हमारा देश पूरी दुनिया के सामने अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है। हजारों-लाखों सैनानियों ने अपना बलिदान दिया तब जाकर आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।

उन सभी सेनानियों के बलिदान का हमें मान रखना है, खासतौर पर युवा राष्ट्र के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता रखते हुए नशे से दूर रहें और नए दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करते हुए लोकतंत्र को नई बुलंदियों तक ले जाने का प्रण लें। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह में हनुमानमल रांका, शंकरसिंह राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, सुरेश लोहिया, लक्की पंवार, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, ओम नायक, शक्तिसिंह शेरुणा, रामधन राठी, राजेन्द्र चौहान, शंभु गहलोत, तेजाराम चौधरी, नवरतन सिसोदिया, गणेशमल जाजड़ा, बृजमोहन भाटी, गजेन्द्र सिंह भाटी, रवि जाखड़, रमेश सैनी, नरेन्द्र चंचल, राजेन्द्र व्यास, आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन