कांग्रेस ने विभाजन विभीषिका का दिया दंश, सदैव कांटे बोने का काम किया : सीएम भजनलाल शर्मा
बीकानेर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरुवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विभाजन विभीषिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हजारों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद हवा में सांस लेना का अवसर दिया। उन्होंने कहा देश का बँटवारा राजनीतिक स्वार्थ था, बुजुर्गों से जब सुनते हैं कि देश की आज़ादी के लिए उन्होंने क्या क्या सहा। कांग्रेस पार्टी ने ये दंश दिया, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने सदैव कांटे बोए। मुख्यमंत्री ने नेहरू को कश्मीर में धारा 370 का जिम्मेदार बताया और प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 समाप्त करने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी कहते थे बँटवारा होगा तो मेरी लाश पर होगा, गांधी जी का अपमान तो कांग्रेस ने किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बताया कि विभाजन विभीषिका का दर्द का अहसास बीकानेर के मोहता परिवार ने महसूस किया है, मोहम्मद अली जिन्ना की वजह से उनको अपना कारोबार छोड़ कर आना पड़ा। स्वागत भाषण में शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने दिया तथा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जिला प्रभारी दशरथ सिंह ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, ताराचंद सारस्वत, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अभिनेश महर्षि, चम्पालाल गैदर, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, अविनाश जोशी, सुशीला राजपुरोहित, राजेंद्र पंवार, श्यामसिंह हाडला, कौशल शर्मा, व दीपक पारीक मंचासीन रहे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, एडवोकेट अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, सुमन कंवर शेखावत, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया चंद्रशेखर गहलोत, सहसंयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, जिला आईटी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार, सह कार्यालय मंत्री रघुवीर प्रजापत, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, दुष्यंत तंवर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का नाल एयरपोर्ट पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, जि़ला कलक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर रांका, विजय आचार्य ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन