तिरंगा यात्रा केवल राष्ट्रभक्ति का महान अनुष्ठान है : भजनलाल शर्मा
बीकानेर। भाजपा देहात के नाल ग्राम में हजारों तिरंगों के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में हजारों तिरंगों के साथ देशभक्ति में सराबोर नजारा दिखाई दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि आज की तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही पहली बार मुख्यमंत्री स्वयं इसमें शामिल हुए और जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। ये कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया आज की तिरंगा यात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, यात्रा संयोजक महेंद्र ढाका, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश सियाग, उपाध्यक्ष मोहन ढाल, हेमनाथ जाखड़, जसवंत दईया, महेश झांवर, राजपाल सिंह, कुसुम शर्मा, मंत्री राजाराम ओझा, संजना प्रजापत, मनमोहन सिंह, खुशबू आसोपा, शिल्पा चारण, सोशल मीडिया संयोजक, कोजुराम सारस्वत, पवन स्वामी, निशु लांबा, डॉ पूजा मोहता, श्रवण प्रजापत, मांगीलाल गोदारा, कानदान सिंह के साथ हजारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन