इंदिरा गांधी नहर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत
बीकानेर। कोडमदेसर क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई। इनमें 15 साल के करण और लक्की दसवीं क्लास के स्टूडेंट है। ये दोनों मार्कशीट लेने के लिए घर आए थे। यहां से बिना बताए वे अपने दोस्त राम व्यास (17) के साथ दर्शन के लिए मंगलवार दोपहर में दर्शन करने के लिए कोडमदेसर गए थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। तीनों का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि यह तीनों दोस्त बीकानेर शहर के रहने वाले है। करण और लक्की पड़ोसी और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते है। जबकि राम व्यास दूध बेचने का काम करता है। राहगीरों ने गाड़ी और जूते देखकर नहर में डूबने की आशंका जताई। बाद में 2 के शव बाहर निकाल लिए गए। एक का शव तब नहीं मिला, तो पुलिस ने तैराकों को बुलाया। रात करीब 1 बजे तीसरा शव मिल गया। फिलहाल तीनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रख दिया है। थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। पड़ोस में रहने वाले जसवीर राव ने बताया कि मंगलवार को करण और लक्की की स्कूल में 10वीं बोर्ड के फॉर्म भरने थे। इसके लिए मार्कशीट मंगवाई थी। स्कूल से दोनों को मार्कशीट लाने के लिए घर भेज दिया था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन