मुख्यमंत्री भजनलाल गुरुवार को बीकानेर में, बीएसएफ जवानों से करेंगे संवाद, निकालेंगे तिरंगा यात्रा
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को बीकानेर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां पर बीओपी कोडेवाला बीएसएफ के जवानों से संवाद कार्यक्रम, नाल ग्राम में तिरंगा यात्रा, एमजीएसयू में विभाजन विभीषिका संगोष्ठी आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस संबंध में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया के नेतृत्व में तैयारियां की जा रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों के संबंध में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी मार्गदर्शन लिया गया तथा मुख्यमंत्री के बीकानेर कार्यक्रमों से अवगत करवाया गया।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मीटिंग के दौरान श्यामसिंह हाडला, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, जेठमल नाहटा उपस्थित रहे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि एमजीएसयू ऑडिटोरियम में होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम हेतु तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, जिला प्रभारी दशरथ सिंह, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक गोवर्धन वर्मा, ओम सारस्वत, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जालम सिंह भाटी, कौशल शर्मा, अशोक प्रजापत, किसन चौधरी, मनीष सोनी, जतिन सहल, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तिरंगा यात्रा का दिया निमंत्रण

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नाल ग्राम में मीटिंग कर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व होने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण दिया। मेघवाल ने कहा बीकानेर बीछवाल मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महामंत्री तोलाराम कुकणा ने बीछवाल मंडल के ग्राम नाल, कावनी, बदरासर, कावनी, लाखुसर, कालासर, धोलेरा, कानासर, हुसंसर, पेमासर में सघन जनसंपर्क कर तिरंगा यात्रा में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को 12 बजे नाल ग्राम से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। देहात मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देहात तिरंगा यात्रा कल 11 बजे नाल पुलिस थाने से रवाना होकर गंगासिंह विश्वविद्यालय तक जाएगी। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कल की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आमजन शामिल होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन