भोलेनाथ की भक्ति जीवन को आनन्दित बनाती है : श्री सरजूदासजी महाराज
बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम में सावन के पूरे एक माह रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। परम पूज्य श्रीसियारामजी महाराज की कृपा से व गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। पूर्णिमा को कन्यापूजन एवं हवन के साथ इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई।

राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि जो व्यक्ति रुद्राभिषेक करता है उसे जीवन के आनन्द का अनुभव होता है। दूध, घी, फल, बिल्वपत्र व जल से अभिषेक करने से आपको जीवन में सुख-शांति मिलती है। रक्षा बंधन पर बालिकाओं ने श्री सरजूदासजी महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और मंगलमय जीवन की कामना की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन