विख्यात ज्योतिषी स्व. थानवी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज श्रद्धालुओं की रेलमपेल अपने गुरु की मूर्ति की स्थापना का गौरवमई पल, हर किसी में कृतज्ञता का भाव नजर आ रहा था। ये सब दृश्य विख्यात ज्योतिषी स्व अशोक थानवी की मूर्ति की स्थापना समारोह में दिखाई दे रहे थे। श्रीरामसर रोड पर स्थित खाटूश्याम मंदिर परिसर में अपने ज्योतिष गुरु के प्रति आस्था रखते हुए शिष्यों ने मूर्ति निर्माण करवाकर तीन दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मूर्ति स्थापना के साथ समारोह पूर्वक किया गया। कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में यज्ञ में आहुतियां दी गई और विधि विधान से अशोक थानवी की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना समारोह से जुड़े अरविंद थानवी ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक थानवी जी अपने जीवन काल में प्रतिदिन नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी अनन्य भाव से भक्ति की उनके ज्योतिषी फलित में उनके ज्ञान और अनुभव के साथ उनके इष्ट की बड़ी अनुकंपा रही उन्होंने अपने समग्र जीवन में निष्काम भाव से पीडि़तों की मदद की उनकी ज्योतिष परम्परा को उनके समस्त शिष्य आगे बढ़ाने काम कर रहे है।
मूर्ति स्थापना समारोह में लोटस डेयरी के प्रबंध निदेशक अशोक मोदी और अविनाश मोदी भी सक्रिय रहे। अशोक मोदी ने कहा कि अशोक जी थानवी की मूर्ति हम सभी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। विक्की मोदी ने बताया कि मूर्ति की स्थापना किसी स्वप्न के साकार होने की तरह है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह में उनके अनेक शिष्यों ने भागीदारी निभाई अरविंद थानवी, आनंद थानवी, अशोक मोदी, विक्की मोदी, राजकुमार बिस्सा, पवन हर्ष, मनमोहन शर्मा, विक्रम कल्ला, प्रहलाद सेवग, सरदार जोशी, नागेंद्र, ओम तंवर, कमल सांखला, कुणाल, संजय बिस्सा, गोपाल व्यास, राहुल मोदी, कालू थानवी, दानीराम सेवग, नारायण सुथार, लोकेश बोडा, आनंदप्रकाश रंगा, शशि सुराणा, वेद व्यास, मुरली व्यास, अजय बिस्सा, गोपाल बिस्सा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन