प्रदेशस्तरीय कार्यशाला में शामिल हुई जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, सीएम भजनलाल का किया अभिनंदन
शुक्रवार को बीकानेर में होगी कार्यशाला, लाखों घरों में फहराएंगे तिरंगा : सुमन छाजेड़
बीकानेर। भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में गुरुवार को हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका को लेकर प्रदेशस्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में बीकानेर से शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ भी शामिल हुईं। अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा, तिरंगा यात्रा प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा कार्यशाला में उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, समेत विधायक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा के अभियान के तहत प्रदेश के १० लाख घरों में तिरंगा फहराने, तिरंगा यात्रा से जनभावनाओं को जोडऩे के साथ देशभक्तों को नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि बीकानेर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अभियान संयोजक अशोक प्रजापत ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिससे सेना के शौर्य का सम्मान हुआ।
भाजपा उसी देशभक्ति के जज्बे को बनाए रखने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चला रही है। कार्यशाला में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, बीकानेर विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, तिरंगा यात्रा संयोजक महेन्द्र ढाका एवं सहसंयोजक मांगीलाल गोदारा आदि उपस्थित रहे। बीकानेर शहर भाजपा मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि हर घर तिरंगा व विभाजन विभीषिका के संदर्भ में बीकानेर भाजपा मुख्यालय में भी शुक्रवार सुबह १० बजे कार्यशाला रखी गई है। इस कार्यशाला में तिरंगा यात्रा आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन