इनामी बदमाश नरेश बिश्रोई सहित चार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस की डीएसटी टीम ने नावां शहर पुलिस के सहयोग से 240 किलोमीटर दूर तक पीछा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मादक पदार्थ व हथियार तस्करी, लूट व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित हार्डकोर इनामी अपराधी नरेश बिश्नोई और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने और पुलिस वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसमें हवलदार वासुदेव चारण घायल हो गया। घायल हवलदार का कुचामन जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि नरेश बिश्नोई और उसके साथी नोखा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद डीएसटी टीम ने नोखा से नागौर, कुचामन होते हुए नावां शहर तक लगातार पीछा किया। नावां पुलिस ने सांभर चौराहे पर क्रेन और पुलिस बल की मदद से जबरदस्त घेराबंदी की। बदमाशों ने दिशा बदलकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन