लोजपा की राष्ट्रीय परिषद बैठक में राजस्थान चुनावों पर हुआ मंथन, बीकानेर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
प्रदेश में शोषित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएगी लोजपा : रमजान मुगल
बीकानेर। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी की तरफ से पांच प्रस्ताव पारित किये जाने के साथ इस साल राजस्थान समेत अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन किया गया।
इस मौके पर चिराग पासवान ने नागालैंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लोजपा (रामविलास) का गौरव बढ़ाने वाले विधायकों को भी सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाते हुए पार्टी में युवाओं को तरजीह देते हुए युवा परिषद के गठन की बात को प्रमुखता से कही।

बैठक में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी का ऐजेंडा घोषित करने के साथ राजस्थान में सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश में दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषित वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करने का आह्वान किया। मुगल ने पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान में आयोजित करने का सुझाव भी दिया। बैठक में लोजपा (रामविलास) राजस्थान प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार, बीकानेर जिला अध्यक्ष कुलदीप तंवर भी शामिल हुए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन