अतिक्रमण हटाने गए दल का ग्रामीणों ने किया विरोध
बीकानेर। बीकानेर के करमीसर क्षेत्र में कब्जे तोडऩे गई पुलिस और प्रशासनिक दल के सामने स्थानीय लोगों ने पहले हंगामा किया और बाद में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे चले हंगामे के बीच अतिक्रमण तोड़ दिए गए। वहीं टंकी पर चढऩे वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बीकानेर डवलपमेंट ऑथेरिटी (बीडीए) ने करमीसर इलाके में अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को कार्रवाई की। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया, जिसके चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।आक्रोशित ग्रामीणों ने कोलासर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे सालों से वहां रह रहे हैं और अब अचानक उन्हें हटाया जा रहा है। मौके पर एएसपी सौरभ तिवारी, सीओ श्रवण दास, पार्थ शर्मा, नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई सहित बीडीए के अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन