भाजपा नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में देहात जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा सभी पदाधिकारी अनुभवी और संगठन समर्पित है। इस दौरान महामंत्री दिलीप आडसर, तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जसवंत दैया, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अशोक मारू, जिला परिषद सदस्य दौलत सारण उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन