राजस्थान में कॉमर्शियल सिलेंडर हुए सस्ते
जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कंपनियों ने आज कॉमर्शियल सिलेंडर पर 34 रुपए कम किए हैं। वहीं, घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा है। इस साल में छठां मौका है, जब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों की ओर से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक राजस्थान में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 34 रुपए कम करने के बाद 1693.50 रुपए की जगह 1659.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले जुलाई के शुरुआत में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 58 रुपए की कमी की थी। इस पूरे साल की बात करें तो कंपनियों ने मई में 24.50 रुपए,अप्रेल में 40.50 रुपए, जनवरी में 14.50 रुपए और फरवरी में 6 रुपए की कटौती की थी।
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं, राज्य सरकार की ओर से बीपीएल और उज्जवला कनेक्शधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन