भाजपा ने उदयरामसर में किया पौधारोपण
बीकानेर। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आज आर्यावर्त पब्लिक स्कूल उदयरामसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य दीपक यादव ने तोलाराम जेठी देवी सुराणा ट्रस्ट एवं गंगाशहर मंडल के सहयोग से जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ के नेतृत्व में शाला के मैदान में 51 पौधा रोपण किया गया। प्रधानाचार्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बच्चों को पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया। बच्चों को भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नामÓ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा ‘हरियालो राजस्थानÓ अभियान के बारे में जानकारी दी।
नियमित रूप से पेड़ पौधों की देखभाल करने एवं अपने घरों में भी एक-एक पेड़ लगाने के लिए कहा। इस अवसर पर पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजारामजी सिंगर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष सरिता नाहटा, सोशल मीडिया सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, हरिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे। भरत रामावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष