गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर 41 राम मंदिरों में होंगे एक साथ सुंदरकांड के पाठ
बीकानेर। बीकानेर शहर में पहली बार संत शिरोमणि रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदासजी की जयंती पर एक समय एक साथ 41 राम मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ होंगे। शहर की तमाम मानस मंडलियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस अवसर पर अलग अलग साधु संतों का सानिध्य भी मिलेगा। आयोजन से जुड़े वरिष्ठ मानस प्रेमी नरेश पुरोहित ने बताया 31 जुलाई को तुलसीदास जयंती पर शाम सवा सात से लेकर रात सवा नौ बजे तक शहर के तमाम राम मंदिरों में संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ होंगे। इसके उपरांत संतों के प्रवचन भी होंगे।
इसके लिए मानस प्रचार मंडलियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। महेन्द्र स्वामी, महेन्द्र चूरा, राजकुमार व्यास, अजित वायु, शिव सेवग, जगदीश आचार्य, मुदित भोजक को सभी मंदिरों में भोग आरोगण, पूजन सामग्री की व्यवस्था सौंपी गई है। नरेश पुरोहित ने बताया कि 5 साल से 8 साल के छोटे-छोटे बालकों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ भी किए जाएंगे। कविता पारीक, श्रुति बागड़ी, चन्द्रकला आचार्य, आद्या बोहरा, प्रसन्ना पारीक महिला मंडली के साथ अलग-अलग मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ करेंगी। भंवर पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय संत श्री सरजूदासजी महाराज संतोषी माता मंदिर गंगाशहर में प्रवचन देंगे। सत्यप्रकाश मिश्रा तुलसी कुटीर में, भागवताचार्य श्री विजयशंकर व्यास तेलीवाड़ा रघुनाथ मंदिर में, पं. राजेन्द्र किराडू श्री रघुनाथ मंदिर किराडु गली में, राजेन्द्र खत्री चौतीना कुंआ, जानकीनारायणजी श्रीमाली सौनगिरी कुंआ के मंदिर में, श्री मुरली मनोहर व्यास भागवताचार्य अग्निशमन मुरलीधर कॉलोनी में होने वाले पाठ में तुलसीदास जी के जीवन चरित्र पर उद्बोधन देंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन