छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग, एबीवीपी-पुलिस में हुई धक्का-मुक्की
बीकानेर। बीकानेर में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डूंगर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन करने के बाद जब छात्र नेशनल हाईवे 11(बीकानेर-जयपुर) की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोका, इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों से धक्का मुक्की भी की। पुलिस ने 10 छात्रों को हिरासत में ले लिया। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे एबीवीपी के छात्र डूंगर कॉलेज में एकत्रित हुए। छात्रों का आरोप था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023 में छात्र संघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। इसी के विरोध में छात्रों ने गहलोत का पुतला फूंका। कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि दस लड़कों को डूंगर कॉलेज से हिरासत में लिया गया था लेकिन हिदायत देकर छोड़ दिया कि आगे से अशांति नहीं करेंगे। ये कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 के तहत की गई। पुलिस ने एबीवीपी विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, छात्र नेता राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, सत्येंद्र सिंह ख्याली, रामनिवास बिश्नोई, तनवीर सिंह भाटी सहित दस स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया और एक घंटे बाद छोड़ दिया। एबीवीपी के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन