आत्महत्या मुक्ति अभियान बने जन-अभियान, राष्ट्रीय हित में प्रेरणादायी पहल- गजेन्द्र सिंह खींवसर
बीकानेर। आचार्य श्रीविजयराजजी म.सा. की प्रेरणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आत्महत्या मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान की बीकानेर पधारे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सराहना करते हुए समर्थन किया। खींवसर ने कहा कि देश में आत्महत्या ऐसी समस्या है जो पूरे परिवार व समाज के लिए पीड़ादायी होती है। राजस्थान सरकार द्वारा जिला स्तर पर आत्महत्या रोकथाम के लिए केन्द्रों का निर्माण किए जा रहे हैं। इस संस्थान द्वारा काउन्सलिग सेन्टर व शपथ अभियान जैसे प्रयास किए जा रहे हैं जो प्रेरणादायी पहल है।
इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने संकल्प पत्र की सराहना की। एसएफयू संकल्प समिति के राष्ट्रीय संयोजक संजय जैन सांड ने बताया कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से अभी तक लाखों लोगों से सम्पर्क कर शपथ दिलवाई गई। भारत वर्ष के प्रमुख शहरों में काउन्सलिग सेन्टर स्थापित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय समन्वयक विजय बाफना ने बताया कि आने वालें दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक शपथ, नए काउन्सलिग सेन्टर स्थापित करने व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी जानकारी एवं चर्चा मंत्री खींवसर से की गई जिस पर उन्होंने पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, हिमांशु शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह साथ रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन