बीकानेर में खेलों की मची धूम, बॉक्स क्रिकेट, टेनिस में हुए रोमांचक मुकाबले और शतरंज में चला शह-मात का खेल
बीकानेर। ऐसा लग रहा है जैसे हर तरफ खिलाड़ी और खेल इससे अलग कुछ भी नहीं है। एक तरफ जहां शतरंज की बिसात पर मोहरों की अदला-बदली में व्यस्त खिलाड़ी तो दूसरी तरफ दूधिया रोशनी में फुटबॉल का जबरदस्त रोमांच तथा बॉक्स क्रिकेट में गेंद और बल्ले के बीच में घमासान। यह सारा नजारा नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन और नमस्ते भारत के संयुक्त तत्वावधान व राजस्थान पुलिस राजस्थान खेल परिषद के सहयोग से आयोजित लोटस खेलो बीकानेर यूथ गेम्स 2025 का है। आयोजन संयोजक रविन्द्र हर्ष ने बताया कि आयोजन को लेकर खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों में उत्साह तो है ही वहीं खेलप्रेमी भी मैदान में पहुंच रहे हैं। फुटबॉल और क्रिकेट में तो देर रात तक दर्शकों का जमावड़ा रहता है। 24 जुलाई से शुरू हुए इस खेलो बीकानेर में शतरंज प्रतियोगिता ब्रह्म बगीचा में आयोजित की गई। जिसमें 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपने दिमागी खेल से विजेता होने का गौरव हासिल किया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता की विजेताओं को वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोडा और नमस्ते भारत की असमां नाज ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
पुष्करणा स्टेडियम में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसमें बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी शंकर बोहरा, दिनेश पुरोहित, अनिल जोशी, पूजा जोशी और गोकुल जोशी ने किक लगाकर किया। बॉक्स क्रिकेट में भी आठ ओवर की स्मिथ मैच में गेंद और बल्ले के बीच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। रंगाज फिजिकल इंस्टिट्यूट में पावरलिफ्टिंग के मुकाबले में भी एक से बढ़कर एक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेता खिलाडिय़ों को प्रशिक्षक रामविनोद शर्मा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा आचार्य, हिमांशु ओझा, युवा कांग्रेस नेता अरुण व्यास, शिवरतन रंगा, नवरतन रंगा आदि ने सम्मानित किया। शनिवार को रंगाज फिजिकल इंस्टिट्यूट में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विजेताओं को राजस्थान ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर ने सम्मानित किया। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच और प्रतियोगिता के संयोजक अनिल जोशी ने बताया कि शनिवार को टीएन टेनिस कोर्ट में भी टेनिस के शानदार मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे हैं इसके अलावा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोमिया भवन में कूडो प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें विभिन्न आयु वर्ग में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे। इस आयोजन में 17 गेम शामिल किए गए हैं और हजारों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बीकानेर के 12 खेल मैदानों पर प्रतियोगिताएं चल रही है। कूड़ो प्रतियोगिता में युवा उद्यमी संदीप मुशरफ विपिन के साथ अतिथि के रूप में राजस्थान न्यायाधीश सेवा की अधिकारी रितिका डागा उपस्थित रहीं। कूड़ो प्रतियोगिता में मेडल सेरिमनी में मुख्य अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रीतम सेन, सोनिका सेन और सिद्धांत जोशी शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन