वृक्षारोपण अभियान की हुई समीक्षा
बीकानेर। भाजपा बीकानेर शहर जिला की बैठक का आयोजन भाजपा संभाग मुख्यालय में किया गया। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान के संबंध में बातचीत की तथा अब तक अभियान के अंतर्गत हुए वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में अभियान के जिलासंयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व विधानसभा संयोजक श्यामसिंह हाडला, पश्चिम विधानसभा संयोजक कौशल शर्मा, जितेंद्र सिंह राजवी, सरिता नाहटा, भारती अरोड़ा, राजाराम बिश्नोई, चंद्रमोहन जोशी, सोहनलाल चांवरिया, मोतीलाल हर्ष, कमल सांखला, चंद्रप्रकाश गहलोत, विनोद करोल, अरुण जैन, पुखराज स्वामी, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, सुभाष पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
लाभचंद आंचलिया का 46वें दिन तप जारी, भाजपा नेताओं ने की अनुमोदना

बीकानेर। तपस्वी लाभचंद आंचलिया की तपस्या का 46वाँ दिन और आगे तपस्या गतिमान है। भाजपा द्वारा आंचलिया की तपस्या अनुमोदना की गई। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, दीपक पारीक, मुल्तान बेद, जेठमल नाहटा, मंजू आंचलिया, मोहन सुराना, नारायण चौपड़ा, मीना आसोपा आदि द्वारा साफा और पताका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन