बीडीए पर मनमानी का आरोप, गंगाथियेटर पर लगाया जबरन ताला
बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण के आलाधिकारियों के निर्देश पर सदर पुलिस ने गंगाथियेटर के मुख्य द्वार पर जबरन ताला जड़ दिया है। इतना ही नहीं गंगाथियेटर की देखरेख में लगे कार्मिकों को थाने ले आई और धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया। बताया जा रहा है कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार सदर पुलिस के साथ गंगाथियेटर पहुंचे और अंदर घुस कर रखे सामान की पड़ताल करने लगे। इस दौरान इन्होंने यहां रखे तम्बाकू उत्पादों को जब्त करने की कार्रवाई भी की तथा दो जनों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई। जहां दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। स्थानीय प्रबंधक महेन्द्र रंगा ने बताया कि जब पुलिस ने तम्बाकू सामान जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया तो फिर मुख्य द्वार की चाबी अपने पास क्यों रखी गई तथा वापस सुपुर्द करने में आनाकानी भी की गई। गौरतलब है कि 1960 में गंगाथियेटर को जयपुर के गोलछा गु्रप ने लीज पर ले रखा है। जिसके बाद से गंगाथियेटर का नियमित किराया गोलछा ग्रुप की यूनिट चन्द्रा एंड कंपनी द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग में जमा करवाया जाता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन