जोशीवाड़ा में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई : तीन युवतियां गिरफ्तार
बीकानेर, शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र जोशीवाड़ा में संचालित एंजल टच स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जहां से पुलिस ने तीन युवतियों सहित कई युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इस स्पा सेंटर की गतिविधियों पर संदेह जताया जा रहा था। पड़ोसियों से मिली शिकायतों के आधार पर सीओ सिटी श्रवणदास संत सहित कोतवाली थाना पुलिस ने यहां दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण भी मिले हैं। हिरासत में लिए गए युवकों और युवतियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। वहीं, स्पा संचालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस ने स्पा से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है,पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन