पीबीएम अस्पताल में डिजिटल क्रांति डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल की हुई शुरुआत
बीकानेर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग में डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल को लागू किया गया है। इस परियोजना का मार्गदर्शन सहायक नियंत्रक प्रोग्रामर (एसीपी) पंकज छींपा ने किया, जिन्होंने प्रबंधन इंटर्न्स दानिश खान और रुतुराज गंगवाल को इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल किया। पीएमआर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पुनीत नौवल और सीनियर रेसिडेंट डॉ. हिमांशी पंवार ने इस मॉड्यूल को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल के तहत डॉक्टर अब मरीजों की शिकायत, निदान, दवाइयां, जांच और परामर्श को सीधे सिस्टम में दर्ज कर सकते हैं। इससे ई-प्रिस्क्रिप्शन तैयार होता है और मरीजों का इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (ईएचआर) डिजिटल रूप से सुरक्षित रहता है। इस प्रणाली से अस्पताल की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित हो रही है। हालांकि, फार्मेसी और जांच विभागों का इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (आईएचएमएस) से एकीकरण अभी प्रगति पर है, फिर भी यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में एक मजबूत कदम है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन