नापासर से तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, दो किलो अफीम बरामद
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है तथा दो किलो अफीम बरामद किया गया है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में डीएसटी व नापासर पुलिस द्वारा की कार्यवाही की गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जसरासर निवासी शंकरलाल जाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी शंकरलाल जाट चितौड़ से अफीम लाता है तथा हरियाणा में इसकी सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को नापासर रेलवे स्टेशन के आगे से पकड़ा है। आरोपी इस बार भी अफीम चितौड़ से लाया था। वह नापासर से हरियाणा की ट्रेन में बैठने वाला था, इससे पहले ही डीएसटी के इनपुट पर डीएसटी व नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में साइबर सेल के एएसआई दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष