बरसाती पानी में डूबने से दो बहनों की मौत
बीकानेर। बीकानेर के कोलायत में बरसाती पानी में डूबने से दो बहनों की गुरुवार को मौत हो गई। कोलायत हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया। एएसआई जय सिंह के अनुसार चक कन्या बंधा निवासी भंवरदान चारण की तीन बेटियां गुरुवार शाम बरसात के बाद गांव के पास पानी में खेलते हुए नहा रही थीं। खेलते-खेलते सरला (9) और अवनी (6) गहरे पानी में फिसल गई। गड्ढा इतना गहरा था कि दोनों डूबने लगी। तीसरी बहन ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसी ने दौड़कर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। घटना की सूचना पर तहसीलदार पूनम कंवर, जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, मंडल सरपंच प्रतिनिधि शिव मेघवाल, छैलूदान, जेठूदान, लखनदान सहित कई लोग पहुंचे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन