दवाइयों की 60 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई…. पढ़ें पूरी खबर
राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम के तहत दवाइयों में गड़बड़ी करने के मामले में राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से 60 से ज्यादा दुकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान 30 दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए है, जबकि 33 दुकानों के लाइसेंस को कुछ अवधि के लिए सस्पेंड किया है। इन मामलों में ज्यादातर केस फर्जी बिलिंग करने के मामले है। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- हमें आरजीएचएस से राज्य की कई दुकानों में अनियमितता की शिकायत मिली थीं। उसकी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा था। इस पर स्थानीय स्तर पर डीसीओ के जरिए जांच करवाई गई। जांच में 63 दुकानों में अनियमितताएं पाई गई, जिसके बाद विभाग ने 33 दुकानों के लाइसेंस को कुछ अवधि के लिए सस्पेंड किया है, जबकि 30 दुकानों के लाइसेंस को आजीवन काल के लिए निरस्त किया है।
इन जिलों की दुकानों पर कार्यवाही ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सीकर, नागौर, जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, धौलपुर, दौसा, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां, अलवर और झालावाड़ है। सबसे ज्यादा दुकानें भरतपुर जिले की 17 है। इसके अलावा जयपुर में 13, बारां की 3 और 5-5 दुकानें नागौर, झुंझुनूं और नागौर की है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए