5 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी
दिल्ली के 5 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली करा लिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों को बम की धमकी दी गई है। पिछले 2 दिन में स्कूलों में बम होने की धमकी जांच में फर्जी साबित हुई। अधिकारियों ने बताया कि द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ईमेल सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर मिला, जबकि वसंत वैली स्कूल को सुबह साढ़े छह बजे ऐसी ही धमकी मिली।
हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल को सुबह 8.12 बजे और पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को सुबह 8.11 बजे धमकी भरा ईमेल मिला। लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की यह धमकी 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी बार दी गई है। कुल मिलाकर दिल्ली के नौ स्कूलों को बम धमकी के 10 ईमेल प्राप्त हुए हैं। इन स्कूलों में रातभर रुके कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और साइबर विशेषज्ञों की टीम स्कूलों में पहुंचीं और उन्होंने गहन तलाशी ली, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए