नगेन्द्र किराड़ू करेंगे साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में भागीदारी
बीकानेर। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अनुवाद कार्यशाला में राजस्थानी भाषा का प्रतिनिधित्व बीकानेर के कवि, आलोचक, अनुवादक नगेन्द्र नारायण किराड़ू करेंगे। यह कार्यशाला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 10 से 12 सितम्बर पर आयोजित होगी। साहित्य अकादमी के उत्तर क्षेत्र मंडल की तरफ से आयोजित इस कार्यशाला में राजस्थानी, हिंदी, उर्दू, डोगरी, संस्कृत, अंग्रेजी, कश्मीरी व पंजाबी भाषा के साहित्यकार भाग लेंगे। इस अनुवाद कार्यशाला में विभिन्न भाषाओं की कहानियों का अनुवाद किया जायेगा। राजस्थानी अनुवादक के रूप में नगेन्द्र नारायण किराड़ू के अलावा कृष्ण कुमार आशु व रामरतन लटियाल भाग लेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन