प्रदेशभर में मेघ मेहरबान बीकानेर में रुक-रुक कर होती रही बारिश
बीकानेर। सावन का महीना लगते ही बीकानेर में मेघ मेहरबान हो गए। लगातार पांच दिनों से कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। मंगलवार को अलसुबह से बीकानेर के कई हिस्सों में बारिश होने लगी। दिनभर रुक-रुक कर तेज बारिश होने से नालों से पानी बाहर आकर सड़कों पर फैल गया। बीकानेर के निचले इलाकों सहित कई कच्ची बस्तियों में पानी की निकासी नहीं होने से दीवारें ढहने की सूचना भी है। बात राजस्थान की करें तो लगभग सभी शहरों में बारिश की सूचना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केवल जैसलमेर और सिरोही के अलावा सब जगह मंगलवार को बारिश की जानकारी मिली है। सबसे अधिक बारिश श्रीगंगानगर में 66.8 मिमी दर्ज की गई तथा बीकानेर में 23.5 मिमी बारिश हुई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन