सूने घर से लाखों की चोरी
बीकानेर। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सर्वोदय बस्ती में चोरों ने एक सूने घर में हाथ साफ किया है, जहां से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सर्वोदय बस्ती में लक्ष्मी वूलन मिल के पीछे रहने वाले राजकुमार बिस्सा के घर में चोरी हुई है। बिस्सा ने इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा गया है कि बुधवार को बिस्सा और उसके घर सदस्य किसी काम से बाहर गए थे।
वापस लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ है। इस पर दोनों तुरंत पड़ौस के लोगों को बुलाया। पता चा कि घर में चोरी हुई है। सामान बिखरा हुआ था, अलमारी भी खुली थी। इस पर पता चला कि चोर घर में रखा सोने चांदी का आभूषण लेकर फरार हो गया है। इसके अलावा करीब आठ हजार रुपए नगद भी पड़े थे, जो चोरी हो गए। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस अभय कमांड के सीसीटीवी फुटेज से कड़ी जोड़ सकती है। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन