पाठात्मक भैरव महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, तेल से हुआ भैरव बाबा का अभिषेक
दिनभर गूंजे भैरव मंत्र, शाम को हुआ दीपदान, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर। दिनभर लगातार आठ घंटे तक भैरव मंत्रों की गूंज और शाम को दीपदान का मनोरम नजारा रविवार को बीकानेर के रंगोलाई भवन में देखने को मिला। साधना केन्द्र वृंदावन धाम के तत्वावधान में पाठात्मक भैरव महायज्ञ के दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत भैरव बाबा साधना केन्द्र वृंदावन के अमरानंद महाराज व साधना केन्द्र वृंदावन के पीठाधीश मृत्युंजय गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में एवं यज्ञाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में प्रारंभ हुआ। पं. राजेन्द्र किराड़ू ने बताया कि जवाहरनगर स्थित रंगोलाई भवन रामेश्वरम महादेव मंदिर में सर्वप्रथम गणेश पूजन, स्वस्ति पाठ, नवग्रह षोडष मातृका योगिनी, सर्वतो भद्र मंडल लिंगतो भद्र मंडल और प्रधान बटुक भैरव सहित मंडपस्थ देवताओं का पूजन किया गया।
रुद्राष्टाध्यायी एवं बटुक भैरव स्तोत्र द्वारा तेल से भैरवनाथ बाबा का अभिषेक किया तथा शाम को दीपदान एवं महाआरती का आयोजन हुआ पं. किराड़ू ने बताया कि दो दिन में 108 ब्राह्मणों द्वारा 11 हजार भैरव पाठ किए जाएंगे एवं प्रथम दिवस लगभग 5100 पाठ किए गए। आयोजन में पं. मुरलीधर पुरोहित, पं. विमल किराड़ू, पं. उमेश किराड़ू, पं. देवकीनंदन व्यास, पं. मदनमोहन व्यास, पं. मिलन पुरोहित, पं. हिमांशु किराड़ू, पं. कवि किराड़ू, पं. मदन छंगाणी, पं. गोपाल पुरोहित, पं. आनन्द पुरोहित, पं. अशोक किराड़ू, पं. भवानीशंकर व्यास की सहभागिता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन