शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर
सीकर में सरकारी टीचर स्कूल में शराब पीकर पहुंचा। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। गांव-वाले मौके पर स्कूल में पहुंचे और टीचर को पकड़ लिया। इस पर टीचर ने गांव वालों के पैर पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। मामला नीमकाथाना में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल लादीकाबास में शुक्रवार सुबह का है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया है, टीचर इससे पहले भी शराब पीकर आता है। पहले उसे समझाया गया था, लेकिन वह नहीं समझा। इस बार टीचर के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। यह हमारे बच्चे के भविष्य की बात है।
प्रिंसिपल बोलीं- टीचर पर कार्रवाई होगी
मामले पर प्रिंसिपल अंजू शर्मा ने कहा- 1 जुलाई को ही स्कूल में मेरी पोस्टिंग हुई है। उसके बाद में छुट्टी पर चल रही हूं। ग्रामीणों ने शिकायत दी थी। स्कूल आते ही इस टीचर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर पीईओ को शिकायत दे दी है। अजीतगढ़ सीबीईओ मोहनलाल ने बताया कि इस मामले को लेकर मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए