फाइनेंशियल कंपनी के सीईओ पीयूष शृंगारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी
बीकानेर। फाइनेंशियल कंपनी के सीईओ पीयूष शृंगारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया था। पुलिस ने सीईओ को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही कॉल की छानबीन शुरू कर दी है। मामला जयनारायण व्यास थाने का है। वेल्थोनिक फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ पीयूष शृंगारी ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई की शाम को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर ‘रोहित गोदाराÓ बताते हुए 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। उसने कहा था- यदि रुपए नहीं दिए तो उनके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। कॉल के दो मिनट बाद शाम 7:15 बजे एक वॉइस नोट भी भेजा। 4 जुलाई को एक और वॉइस मैसेज भेजा, रुपए नहीं देने पर धमकी दी। सीईओ ने जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के आदेश पर सीईओ के घर और आसपास वर्दी व सामान्य वर्दी में हथियारबंद पुलिस तैनात की गई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन