मुख्यमंत्री से मिले रामगोपाल सुथार, नई कौशल नीति पर हुई चर्चा
जयपुर। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 की नई कौशल नीति और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री को महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल नीति 2025 के माध्यम से काम करने के लिए योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। योजनाओं के अंतर्गत पंचायत स्तर पर राजमिस्त्री कार्य का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को 3डी मिशन एवं अन्य तकनीकी कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे स्व-रोजगार या निर्माण क्षेत्र में दक्षता प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें स्थायी रोजगार की दिशा में मार्गदर्शन मिलेगा। राज्य सरकार इन प्रस्तावों को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के माध्यम से प्रोजेक्ट हो, जिससे ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। सुथार ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण आधुनिक मशीनरी उपयोग के लिए प्रशिक्षण किया जाना वर्तमान समय अनुसार आवश्यक है। इन प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रकार के सरकारी व प्राइवेट सेक्टरों की फैक्ट्रियां फर्नीचर, खिलौने, हैंडीक्राफ्ट आइटम और लकड़ी में चित्रकार आदि प्रकार के संसाधनों प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री को विभिन्न विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तावित किए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन