सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तीन जुलाई से, सुबह आठ बजे निकलेगी कलश यात्रा
बीकानेर। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय आयोजन 3 जुलाई से भीनासर में कुम्हारों का मोहल्ला गौरक्ष धोरा स्थित श्री नखत बन्ना मंदिर में होने जा रहा है। योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि श्री 1008 योगी गुरुदेव मनफूलनाथजी महाराज की कृपा से कथा वाचक श्री धर्मेशजी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत तीन जुलाई गुरुवार को कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि सुबह 8 बजे नखत बन्ना मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मुरलीमनोहर मंदिर, मैन बाजार गंगाशहर से भाटी गली होते हुए गौरक्षा धोरा धाम पहुंचेगी। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूणिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 10 रुट तय किए गए हैं जहां से नि:शुल्क बस व्यवस्था रहेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन