अभिनेता समीर खाखर का निधन
मुंबई। नुक्कड़ और सर्कस जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी भूमिका के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का बुधवार को तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. समीर के छोटे भाई गणेश खाखर ने यह जानकारी दी.
गणेश ने कहा कि समीर खाखर को मंगलवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के उपनगर बोरीवली के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कल से सांस लेने में समस्या थी और बाद में वह बेसुध हो गए थे, इसलिए हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया था.

डॉक्टर ने हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा था. उन्हें एमएम अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था. धीरे-धीरे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, वह बेहोश होकर गिर गए. आज तड़के साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार कल बोरीवली के श्मशानघाट में होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए