ट्रेन का सफर महंगा, सस्ता हु्आ गैस सिलेंडर
जुलाई का पहला दिन कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इसका आम आदमी के जीवन पर सीधा असर होगा। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम घटने से लोगों को राहत मिलेगी तो लंबी दूरी का ट्रेन का सफर महंगा पड़ेगा। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन से लंबी दूरी का सफर करना आज से महंगा हो गया है। अधिकतम वृद्धि प्रति किलोमीटर 2 पैसे की होगी। 1000 किमी पर एसी में 20 रुपए और नॉन एसी में 10 रुपए ज्यादा लगेंगे। उपनगरीय एवं सीजन टिकट के किराये में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ मेल, एक्सप्रेस एवं सुपर फास्ट ट्रेनों में ही बढ़ा हुआ किराया लागू होगा। तेल कंपनियों ने जुलाई के पहले दिन कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 58 रुपए घटा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर आज से 1665 रुपए में मिलेगा। एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन