कोचरों के चौक में टूटे ताले,लाखों के आभूषण चोरी
बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना इलाके में बंद मकान में चोरों ने सैंधमारी करते हुए लाखों रूपये के आभूषण पार किये है। जानकारी मिली है कि कोचरों की पिछली गुवाड़ इलाके में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने नवरतन कोचर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लगभग पांच किलो चांदी और एक सोने का पैंडल चुरा लिया। वर्तमान में कोचर सूरत में कपड़े का व्यवसाय करते है। मकान में उस समय कोई भी मौजूद नहीं था और तीन दिन पहले ही मकान का पुनर्निर्माण कार्य समाप्त हुआ था। इसी खालीपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। चोरी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन