बाफना स्कूल में 11 दिवसीय फैकल्टी ओपन हॉल सेशन का हुआ समापन, 18 शिक्षकों को किया सम्मान
कवि नंदकिशोर आचार्य ने रोजाना दस पृष्ठ पढऩे और एक पृष्ठ लिखने के लिए किया प्रेरित
बीकानेर। बाफना स्कूल में 11 दिवसीय फैकल्टी ओपन हॉल सेशन-2025 का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के वाइस चांसलर प्रोफेसर मनोज दीक्षित थे। स्कूल के सीईओ और प्रिंसिपल डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि फैकल्टी ओपन हॉल सेशन में शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार तथा विद्यार्थी के संपूर्ण विकास के मद्देनजर अनेक मुद्दों पर चर्चाएं हुई जिनसे प्राप्त विश्लेषण को गंभीरता से नये एकेडमिक सेशन में शामिल करने की एकराय बनी। इसके साथ ही शिक्षकों को साहित्य से जुडऩे के लिए कहानी वाचन से उन्हें प्रेरित किया गया। ओपन हॉल सेशन में शिक्षकों ने देश के नामी-गिरामी हिन्दी व अंग्रेजी के कहानीकारों की प्रसिद्ध कहानियों का वाचन किया। शिक्षकों ने प्रेमचंद द्वारा लिखित बड़े भाई साहब, ईदगाह, कफऩ,अज्ञेय की रोज़, राजेंद्र यादव की जहां लक्ष्मी कैद है, मन्नू भंडारी की शमशान, दुष्यंत की कबूतर, ओ हेनरी की द गिफ्ट ऑफ़ मजाई, अमृता प्रीतम की मणिया, आर के नारायण की द मिसिंग मेल, जयशंकर की गुंडा, शर्ली जैकसन की लॉटरी, अनिता देसाई की ए डिवोटेड सन,चंद्रधर शर्मा गुलेरी की उसने कहा था, सआदत हसन मंटो की आर्टिस्ट, खुशवंत सिंह की कर्मा तथा भीष्म साहनी की चीफ़ की दावत कहानी का वाचन किया। इसके साथ प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और कवि नंदकिशोर आचार्य द्वारा लिखित कविता पांचाली का अभिनय मंचन स्कूल ड्रामा टीम द्वारा किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो मनोज दीक्षित ने कहा कि साहित्य से जुडऩे से शिक्षकों को विभिन्न विषयों और मुद्दों पर गहराई से ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी समझ और विशेषज्ञता बढ़ती है। इससे उन्हें अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही साहित्य विभिन्न विषयों और मुद्दों पर एक अंतरविषयी दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिससे शिक्षकों को अपने शिक्षण में विभिन्न विषयों को जोडऩे, अपने पेशेवर विकास और नये शिक्षण तरीकों और रणनीतियों का पता लगाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी शिक्षकों को रोजाना दस पृष्ठ पढऩे और एक पृष्ठ लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि प्रो मनोज दीक्षित ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। सीईओ और प्रिंसिपल डॉ वोहरा ने मुख्य अतिथि का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए